Dark Mode
संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन

सरकार ने कर्मचारियों के हित में ओपीएस सहित अनेक कल्याणकारी निर्णय लिए-स्वायत्त शासन मंत्री

 

कोटा । स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सरकार ने राज्य सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है, कर्मचारियों के हित में देशभर में पहलीबार ओपीएस सहित वेतन विसंगति एवं पदोन्नति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कल्याणकारी निर्णय लिए है।
                   स्वायत्त शासन मंत्री रविवार को सूचना केन्द्र में आयोजित राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (लोकतान्त्रित) के अधिवेशन में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होने कहा कि सरकार ने प्रदेश में आधारभूत विकास के साथ फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन लम्बे समय से पुरानी पेंसन बहाली के लिए मांग करते आ रहे थे जिसे मुख्यमंत्री जी ने देश में पहलीबार राजस्थान में लागू कर सम्पूर्ण देश का दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभागों के पुर्नगठन, पदोन्नति के लम्बित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने का कार्य किया है। अनेक विभागों में वेतन विसंगति की समस्या को दूर किया गया है।
                उन्होंने कहा किसी भी सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी अधिकारी, कर्मचारियों की होती है ऐसे में वे जिस भी विभाग या स्थान पर कार्यरत हो अपने दायित्वों का इस प्रकार निर्वहन करे कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। सरकार कर्मचारियों के हित में सदैव कार्य करती रही है उनकी समस्यों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने राज्य सरकार द्वारा कर्मचाकरियों के हित में लिए गये निर्णयों की चर्चा कर सभी पदाधिकारियों का बधाई दी।
                    मुख्यवक्ता एवं प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रकाश टाक ने कर्मचारियों को संगठन के हित में सदैव तत्पर रहने का आव्हान करते हुए कहा कि कर्मचारी सदैव सरकार की योजनाओं को धरातल पर साकार करते है। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश टाक का स्वागत किया गया। वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष रतन कुमार सामरिया सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम का संचाचन विद्यासागर शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!