जन्मदिन पर विद्यालय में अलमारी भेंट
रतनगढ़ । स्थानीय समाजसेवी संस्था हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने संचियालाल बैद राजकीय बालिका उ मा विधालय में युवा समाजसेवी सचिन दाधीच के जन्मदिन पर अलमारी भेंट की । संस्था प्रधान रुक्मणि देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष अनिल पारीक, गौरव दाधीच व माही शर्मा थे । अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा ने अपने उद्बोधन में समिति के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सेवा को सर्वोत्तम धर्म बताया । संस्था प्रधान रुक्मणि देवी ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि अनिल पारीक एवं वरिष्ठ अध्यापक मनोज सारस्वत ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भामाशाह प्रेरक शिक्षक राकेश गहलोत, प्राध्यापक नीतू वर्मा, अंजू चौहान, मनोज सारस्वत, नरेंद्र स्वामी, रमा खेरवाल, सरोज महला, सरला वैष्णव, गुड्डी मीणा, वंदना अग्रवाल, उषा माली, रामचंद्र बाकोलिया, उम्मेदाराम भामू एवं कमला देवी ने अतिथियों का स्वागत किया ।