Dark Mode
जल संरक्षण के कार्यों का जिले की सभी पंचायत समितियों में हुआ लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया श्रमदान

जल संरक्षण के कार्यों का जिले की सभी पंचायत समितियों में हुआ लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया श्रमदान

बारां। वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर, जिला परिषद, अधीक्षण अभियन्ता एवं पदेन परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार पूरब गोला ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा जिले की सभी आठों पंचायत समितियों में जल संरक्षण के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। ये कार्य मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (एमजेएसए), अटल भू-जल योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्ण किए गए हैं। इस अवसर पर ग्राम खेडली केशो में अमृत सरोवर का लोकार्पण पंचायत समिति बारा के प्रधान मोरपाल सुमन द्वारा किया गया। पंचायत समिति मांगरोल के ग्राम ईश्वरपुरा में चारागाह भूमि पर एनीकट कार्य का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य महेन्द्र मीणा द्वारा किया गया। पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम मेहरावता में पक्का चेक डैम का लोकार्पण सरपंच रेखा कुशवाह ने किया। पंचायत समिति अंता के ग्राम खजूरनाखुर्द में एनीकट निर्माण का शुभारंभ सरपंच ललिता मीणा द्वारा किया गया।

पंचायत समिति अटरू के ग्राम पाडलिया में पक्का चेक डैम का लोकार्पण सरपंच सुगना मेघवाल एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल मीणा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शाहाबाद पंचायत समिति के ग्राम कस्बा थाना व कछिया थाना में एनीकट कार्यों का उद्घाटन सरपंच योगेश सहरिया एवं भुजबेन्द्र परिहार द्वारा किया गया। वहीं पंचायत समिति छीपाबड़ौद के ग्राम कोहनी में चारागाह विकास कार्य का निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल तथा विकास अधिकारी सुरेन्द्र गुर्जर द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए कार्य में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी स्थलों पर लोकार्पण के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता का परिचय दिया गया। साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोटड़ी सुण्डा एवं कोयला में निर्मित एवं प्रस्तावित जल संग्रहण एवं जल संरक्षण कार्यो पर रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से चर्चा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!