अपने आस पास के क्षेत्र में प्रतिभाओ को आगे बडने में सहयोग करके आगे बडाना चाहियेः रमेश लालवानी
अजमेर। अपने आस पास के क्षेत्र में प्रतिभाओ को आगे बडने में सहयोग करके आगे बडाना चाहिये उपरोक्त विचार रमेश लालवानी ने हीरा का बाडिया ब्यावर निवासी बद्वरूद्वीन कुरेशी की सुपुत्री नाजिया कुरेशी का एवं उनके परिवार व पति रियाजुद्वीन कुरेशी सुपुत्र फखरूद्वीन कुरेशी,बद्वरूद्वीन दम्पति और उनके परिवार का उनके द्वारा परदा प्रथा में रहने वाले परिवारो द्वारा बालिका और महिला को उच्च शिक्षा के लिए उचित अवसर प्रदान करके भारतीय संघ लोक सेवा आयोग ,यूपीएससी की परीक्षा में सफलता में चयन होने पर उसका व माता पिता परिवार का अजमेर के पुष्कर रोड स्थित सम्मन पैलेस में आयोजित समारोह में सम्मानित करने के अवसर पर व्यक्त किये। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियो द्वारा महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास के विचारक सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार,मुस्लिम खादिम समुदाय की एडवोकेट वाहेदा चिश्ति श्रीमती,जैन धर्म की श्रीमती कुशाल जैन,सिख धर्म के सरदार बलबीर सिंह,ईसाई मत के के.एल डेविड,दादा भगवान विचारक रणवीर सैनी,बौद्व मठठ की श्रीमती सुनीता चैहान,श्रीमती अनिता चैहान,सुरेश तम्बोली,श्रीमती शहनाज खान सहित अन्य द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओ की प्रतियोगी सेवाओ में चयन होने व सफलता प्राप्त करने पर उनके परिवार द्वारा सहयोग करने पर उनको भी शाॅल पहनाकर,माल्यार्पण करके,स्मृति चिन्ह प्रदान करके,राधावमी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशि आध्यात्मिक साहित्य जलाल-अल-दीन,रूमी मसनबी,हजरत बू अली शाह कलंदर और मुईनुद्वीन श्तिी अजमेर के गरीब नवाज साहित्य प्रदान करके ख्सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बालिकाओ को उच्च शिक्षित बनाने के लिए इनकी हौसला अफजाई करके अन्य लोगो को प्रेरित किया जायेगा।