महिला ने धारदार हथियार से गला व हाथ की नस काटी
खाटूश्यामजी । थाना अंतर्गत बाय ग्राम के मोटा की ढाणी निवासी शिमला देवी पत्नी राजेंद्र वर्मा ने धारदार हथियार से अपना गला व हाथ की नस काट ली।परिजनों ने घायल को खाटूश्यामजी सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में सीकर रेफर कर दिया गया।वही घायल महिला के पति राजेंद्र ने बताया कि विमला देवी मानसिक रूप से बीमार है जिसके चलते गला व हाथ की नस काट ली।