टेकरी में दीवार के गिरने से महिला की हुई मौत
दौसा . जिलें के ग्राम टेकरी में दीवार के गिरने से एक महिला घायल हो गई। जिसें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया' जहां पर महिला को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया' प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का नाम कमला देवी बैरवा पत्नी छाजू राम बैरवा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम टेकरी' महुआ - दौसा की रहने वालीं हैं। जिस पर दीवार गिर गई' जिसकें चलतें वह घायल हो गई' जिसें मंडावर अस्पताल में भर्ती कराया गया' जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद में गंभीर अवस्था के चलतें घायल महिला को दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया' जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया' जहां से पंचनामा की कार्रवाई के बाद महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।