Dark Mode
विश्व संग्रहालय दिवस - डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर

विश्व संग्रहालय दिवस - डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर

जयपुर । विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की विस्तृत जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संग्रहालय परिसर का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी में रखी गई प्राचीन कलाकृतियों, हथकरघा वस्तुओं, चित्रों और ऐतिहासिक धरोहरों को ध्यानपूर्वक देखा तथा उनकी सराहना की। इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण जरिया भी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व संग्रहालय दिवस जैसे आयोजन युवाओं और बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनमें इतिहास और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उपमुख्यमंत्री ने संग्रहालयों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। ऐसे में संग्रहालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर पर्यटन को और अधिक बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!