Dark Mode
भाजपा ने आतंक का राज कायम किया,अपराध और भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

भाजपा ने आतंक का राज कायम किया,अपराध और भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली से नगर निकाय चुनाव को लेकर मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों ने मुलाकात की। जूली ने कहा कि अलवर में भाजपा के शासन से त्रस्त जनता कांग्रेस का बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 65 वार्डो में कांग्रेस पार्टी मजबूत और जिताऊ उम्मीदवार का चयन करेगी।इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जूली ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था, अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़े हैं और कानून-व्यवस्था चरमरा गई।
निकाय चुनाव को बताया जनमत संग्रह
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर कराने के लिए कांग्रेस को कोर्ट तक जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है इसलिए चुनाव कराने से कतरा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के दबाव के कारण ही सरकार को चुनाव कराने पड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव बूथ पर जीते जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कमेटी बनाकर और जिम्मेदारी तय करो। निकाय और पंचायत चुनाव इस सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह साबित होंगे। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा सरकार और नगर निगम की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार और बिगड़ी सफाई व्यवस्था से शहर की जनता त्रस्त है, सफाई के ठेके दो से पांच गुना तक महंगे कर दिए गए।अलवर को आंकड़ों में सपनों का इंदौर बनाने वालो की पोल जनता के सामने खुल गई है शहर की सभी गलिया बरसात के मौसम में कचरा प्रबन्धन नहीं होने से सड़ रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!