Dark Mode
फलौदी : शहर चलो अभियान प्री-कैंप का प्रभारी सचिव व कलेक्टर ने किया अवलोकन, आमजन की उपस्थिति रही कम

फलौदी : शहर चलो अभियान प्री-कैंप का प्रभारी सचिव व कलेक्टर ने किया अवलोकन, आमजन की उपस्थिति रही कम

फलौदी। जिला मुख्यालय पर शनिवार को शहर चलो अभियान के तहत नगरपरिषद द्वारा आयोजित प्री-कैंप का अवलोकन प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता एवं जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने किया। राइका बाग क्षेत्र स्थित ओसवाल न्याति नोहरा में यह शिविर वार्ड संख्या 9, 10, 11, 12 व 18 के लिए आयोजित किया गया था। कलेक्टर व सचिव ने शिविर का निरीक्षण करते हुए नगरपरिषद आयुक्त विक्रम सिंह चारण को अभियान के प्रति अधिक जागरूकता फैलाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी एवं नगरपरिषद प्रशासक पूजा चौधरी, भाजपा नेता एवं एडवोकेट महिपाल कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, पूर्व पार्षद रतन जैन बन्नासा, पार्षद यशपाल कोठारी सहित नगरपरिषद के सभी कार्मिक मौजूद रहे। हालांकि, शिविर में आमजन की उपस्थिति अपेक्षाकृत बहुत कम रही, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य जनता को सरकारी योजनाओं व सेवाओं से जोड़ना है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी आवश्यक है। प्रशासन ने आगामी शिविरों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!