Dark Mode
एकमुश्त राशि जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में मिलेगी शत-प्रतिशत छूट

एकमुश्त राशि जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में मिलेगी शत-प्रतिशत छूट

सवाई माधोपुर। कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखण्ड सवाई माधोपुर द्वारा कई वर्षो से पानी का बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को राहत प्रदान के उद्देश्य से एमनेस्टी योजना शुरू की गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सहायक अभियंता विशु शर्मा ने बताया कि एमनेस्टी योजना के तहत समस्त श्रेणी के पेयजल उपभोक्ता जिन्होंने कई वर्षो से पानी का बिल जमा नहीं कराया है वे 31 मई, 2024 तक एकमुश्त राशि जमा करवाकर ब्याज एवं पेनल्टी में शत-प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!