बाबा साहेब की जयन्ती पर 101 किलो का केक काटा
बहरोड़। कस्बे के अलवर रोड़ पर स्थित बाबा गरीबनाथ छात्रावास में शुक्रवार को मेघवाल विकास समिति के नेतृत्व में सर्व समाज और सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का 132वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ 101 किलो का केक काटकर मनाया। केक काटने के साथ ही गुब्बारे उड़ाये गये और भण्डारा प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद पाया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपदेशात्मक रागनियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाया। इस अवसर पर डा. आरसी यादव, डा. शानू यादव, एडवोकेट बस्तीराम यादव, संजय यादव, मेघवाल विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल आर्य, वेद कृष्णा सरपंच आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।