Dark Mode
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में लगाए 101 पौधे

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में लगाए 101 पौधे

उदयपुर। नेशनल मेडिकॉज आर्गेनाइजेशन उदयपुर ने एनएमओ ग्रीन ड्राईव के तहत आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 101 पौधों के रोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली बढ़ाने के प्रति समाज में एक सकारात्मक संदेश देना था।
कार्यक्रम में आरएनटी प्रधानाचार्य डॉ. विपिन माथुर ने प्रमुख भूमिका निभाई और उनका साथ देने के लिए डॉक्टर राहुल जैन, डॉ. सुशील साहू, डॉ. नरेंद्र जोशी, डॉ. भुवनेश चंपावत, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. प्रवीण ओझा, डॉ. अनिश नागदा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुशांत वनावत,क्त. दुष्यंत तिवारी., डॉ. राहुल प्रकाश, और डॉ. नरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, कई विद्यार्थी और रेजिडेंट डॉक्टर भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान, सभी उपस्थित व्यक्तियों ने मिलकर 101 पौधे लगाए और उनके देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी प्राचार्य डॉ. माथुर ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हमें अपने आस-पास की हरियाली को बढ़ावा देना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यह न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। डॉ.राहुल जैन ने कहा कि हमारा यह प्रयास सिर्फ एक शुरुआत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!