विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गये 101 पौधे
मारवाड़ मूण्डवा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सोमवार को शहर के पोखंडी तालाब के पास स्थित खेतण्डा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। इस दौरान अलग-अलग तरह के 101 पौधे लगाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का एक बहुमूल्य हिस्सा हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी मालूम होती है। पेड़-पौधे न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमारे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन करते हैं। वहीं अगर सनातन धर्म की बात करें, तो सनातन धर्म में भी पेड़ पौधों की काफी अहमियत है। समाजसेवी श्याम सुंदर कंदोई ने बताया कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना है, इसके साथ ही पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई, समाजसेवी श्यामसुंदर कंदोई, महबूब खत्री, गंगाराम चौकीदार, नरपत जैन साहब, मनीष कुमावत, संपत मुंडेल, दीपक कंदोई, भागीरथ गुरु, अखिलेश, श्याम लाल, योगेश सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।