Dark Mode
निशुल्क शिविर में 103 मरीज़ लाभान्वित

निशुल्क शिविर में 103 मरीज़ लाभान्वित

नवलगढ़ . क्षेत्र के घोड़ीवारा खुर्द के ग्राम पंचायत भवन में कॅप्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एकीकृत सामाजिक विकास परियोजना आईसीडीपी के अन्तर्गत विशाल स्वास्थ्य चिकित्सा जांच परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया । सीवर के बारे में जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी भागीरथ स्वामी ने बताया कि 103 मरीजों को आंख, कान, नाक, बीपी, शुगर आदि की जांच करके निशुल्क परामर्श इलाज व दवा वितरण कि गई । ग्राम पंचायत के सरपंच रघुवीर सिंह झुरियां ने कॅप्री फाउंडेशन व डाक्टर टीम का आभार व्यक्त किया । शिविर में दाताराम, मंजीत, ग़ुलाब देवी, राजकुमारी देवी आदि ने सहयोग दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!