Dark Mode
नि:शुल्क परामर्श-जांच शिविर में 105 मरीजों को मिला परामर्श

नि:शुल्क परामर्श-जांच शिविर में 105 मरीजों को मिला परामर्श

भवानीमंडी. नगर के जे.के. अरोड़ा हॉस्पिटल में सुधा मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल जगपुरा के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क परामर्श-जांच, भर्ती-ऑपरेशन एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 105 मरीजों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।

डॉ. जे.के. अरोड़ा ने बताया की शिविर में न्यूरो फिजिशियन डॉ. डी.के. नागर ने 35 मरीजों को परामर्श दिया। वही टी.बी. एवम स्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल मित्तल ने 25 मरीजों को परामर्श दिया। इसी के साथ नाक, कान, गला कैंसर सर्जन डॉ. पार्थ पाटनी ने 45 मरीजों की जांच की। साथ ही 9 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन हुआ। शिविर में ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का कोटा के सुधा मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
डॉ. जे.के. अरोड़ा ने बताया की इस माह की 16 तारीख को पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमे कोटा के वरिष्ठ सर्जन डॉ आर.के. अग्रवाल,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल गुप्ता, फिजिशियन डॉ. अब्दुल वाहिद,एवम मनोरोग विशेषज्ञ डॉ विनायक पाठक द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा एवम चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!