Dark Mode
करनी जागीर मे स्वास्थ्य जांच शिविर के तहत 107 का रजिस्ट्रेशन हुआ

करनी जागीर मे स्वास्थ्य जांच शिविर के तहत 107 का रजिस्ट्रेशन हुआ

छीपाबड़ौद. हरनावदाशाहजी क्षेत्र मे झंझनी ग्राम पंचायत के करनी जागीर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मे एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बुधवार को कुल 107 लोगो का रजिस्ट्रेशन हुआ।  शिविर प्रभारी भगवान सिंह ने बताया की इंडसइंड बैंक के फ्लैगशिप प्रोग्राम तथा वॉटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे बारां जिला स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बुधवार को ग्रामीणों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर स्त्री और स्तन कैंसर स्केनिंग, एनीमिया जांच शिविर छीपाबड़ौद ब्लॉक के झंझनी ग्राम पंचायत के करणी जागीर मे आयोजित हुआ। इसी प्रकार के शिविर मे छबड़ा ब्लॉक के गाँव इब्राहिमपुर एवं तेलनी गांव मे 215 लोगो का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। छीपाबड़ौद ब्लॉक के गाँव सहजनपुर एवं करनी जागीर मे 214 लोगों के स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान बंजारी चिकित्सा विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर दीनदयाल मीणा,डाॅक्टर कमल मीणा प्रधानाध्यापक छीतरलाल मीणा, संस्था के सदस्य भगवान सिंह, मंजू, रामनिवास मीणा, महावीर, अनिता मीणा,महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष चौरसिया ,आशा सहयोगिनी रेणु मीणा ,एएनएम गीता देवी, नंदकिशोर तथा सहायिका कलावती बाई समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!