Dark Mode
108 कुंडीय नृसिंह महालक्ष्मी महायज्ञ वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन शुरू

108 कुंडीय नृसिंह महालक्ष्मी महायज्ञ वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन शुरू

सीकर । ऋण हरता महादेव मंदिर नेहरू पार्क पर 108 कुंडीय नृसिंह महालक्ष्मी महायज्ञ यज्ञ करता महात्यागी हनुमान दास महाराज के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित विश्वनाथ जोशी भुनेश्वरी आश्रम शाकंभरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान पार्षद योगेश माथुर सुषमा माथुर से हवन शुरू करवाया पंडित विश्वनाथ जोशी ने बताया की हवन जन कल्याणार्थ हो रहा है जिसमे रोज 108 जोड़ों द्वारा हवन में आहुति दी जायेगी सयोजक सुनीता शर्मा ने बताया कि सुबह 9.00 बजे से 10.30 तक हवन की पूजा होगी 11.00 बजे से 2.00 बजे तक हवन होगा 3.00 से 6.00 बजे तक भागवत कथा होती है भागवत कथा का रसपान 9 वर्षीय बाल व्यास गोपी शरण जी महाराज (वृंदावन) धाम के मुख से किया जाता है महायज्ञ  में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में महाराज गोपी शरण महाराज ने आज कथा के तृतीय दिवस में बोलते हुये धु्रव चरित्र, सती चरित्र पर प्रकाश डाला। महाराज ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के लिए उम्र, अमीरी, पैसों की जरूरत नहीं होती है। भगवान केवल भाव देखते हैं। इसलिए प्रभु को प्रेम से रिझाना चाहिए। सती चरित्र पर बोलते हुए महाराज ने कहा कि जो नारी पति धर्म का पालन नहीं करती है। उन पर ठाकुर की कृपा भी हट जाती है, इसलिए सदैव नारी को पतिव्रता बनकर रहना चाहिए। कल कथा में प्रहलाद चरित्र, वामन चरित्र पर कथा होगी यज्ञ स्थल पर रोज रात को 8.00 बजे से रासलीला का आयोजन किया जाता है। यज्ञ कथा में महात्यागी विष्णु दास महाराज गौ संत चंद्रमा दास महाराज बाल आयोग सदस्य शिव भगवान नागा संतोष खंडेलवाल सुनीता शर्मा शोभा पुजारी सरिता शर्मा मीना शर्मा सावित्री शर्मा राजेंद्र खण्डेलवाल भाजयुमो जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा विप्र सेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पारीक पंडित नंदकिशोर दयालपुरा अक्षय मिश्रा आनंद प्रीति सिहोटिया राजकुमार शर्मा सुभाष मिश्रा बबलू पुजारी लव कुमार खंडेला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!