Dark Mode
10 युवाओं का हुआ सुरक्षा जवान में चयन

10 युवाओं का हुआ सुरक्षा जवान में चयन

 

अजमेर । सिक्युरिटी एवं इंटेलीजेंस की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी द्वारा केकड़ी में आयोजित सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर शिविर में 10 युवाओं का चयन किया गया।

  अकादमी के भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप प्रातः 11 बजे से दोपहर बजे तक सरवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें 26 युवाओं ने भाग लिया। रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीसांगन ़ में भर्ती कैम्प लगाया जाएगा। इस संबन्ध में भर्ती अधिकारी से मोबाईल नम्बर 8619863856 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती करने के लिए कैंप का आयोजन जिला अजमेर में ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। कैम्प 23 जुलाई कोजवाजा में 24 जुलाई कोमसूदा में 25 जुलाई को, भिनाय में 26 जुलाई कोअरांई में अगस्त कोश्रीनगर मेें अगस्त को तथा किशनगढ में अगस्त को आयोजित होंगे। अजमेर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अगस्त को राजकीय सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंअजमेर शहर के लिए अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदडा एवं सावर ब्लॉक के लिए अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्ड गेट सावर में कैम्प लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी 10वीं कक्षा उत्तीर्णऊंचाई 168 सेमीवजन 56 से 90 किलो के मध्यसीना 80 से 85 सेमीआयु 21 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिजिकली फीट होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्धारित तिथी को उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 12 हजार से 18 हजारसुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक होगा। नियुक्त कार्मिकों को पीएफईएसआईसीबोनसमेडिकल सुविधाइन्श्योरेन्ससालाना वेतन वृद्धिदुर्घटना बीमाआवास व मेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थलऔद्योगिक क्षेत्रचित्तौड़गढ़ किलाकुम्भलगढ़ किलामेट्रो स्टेशनहवाई अड्डाबंदरगाह एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!