Dark Mode
117 मरीजों की मोतियाबिंद जांच व 47 लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन   

117 मरीजों की मोतियाबिंद जांच व 47 लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन   

 रतनगढ़.  रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, देवकिशन स्मृति संस्थान व शंकरा आई हॉस्पिटल तथा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्व.श्रीमती गुड्डी देवी धर्मपत्नी अनूपकुमार जोशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रघुनाथप्रसाद जोशी(एस .एम. एस)परिवार द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर में 117  मरीजों की  मोतियाबिंद जांचकर 47 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन गुरुवार को  आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा। सभा ट्रस्ट के कैंप प्रभारी नरेंद्र झवर ने बताया कि मरीज को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क रहेगी। माहेश्वरी सभा ट्रस्ट देवकिशन स्मृति सेवा संस्थान के सदस्यों ने कैंप आयोजक रघुनाथप्रसाद जोशी परिवार का नगर की ओर से आभार प्रकट किया।शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा,विश्वनाथ सोनी, मनोज जोशी, रजनीकांत सोनी ,डॉक्टर मेटो (ब्रिटेन) ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, स्मृति सेवा संस्थान,सभा ट्रस्ट के सदस्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष किशोरीलाल बील, संतोष बाबू इंदौरिया, लिट्टू कल्पना कांत, अनूपकुमार, राजेश जोशी,नंदकुमार माटोलिया, सीताराम दाधीच ,विजय,अनिल चोटिया ,देवेंद्र यादव, सीए भुवनेश्वर इंदौरिया व अरुण कुमार शर्मा , कमलापति नोहाल , मुरलीधर मंडगीरा, ओम प्रकाश मंगलहारा,दिनेश भाटी, विकास जोशी, ओमप्रकाश चौमाल ,अशोक जोशी, राकेश सोनी, रणजीत चौधरी, रामअवतार चांडक, महावीर रामगढ़िया,राकेश जाजू, एडवो. आशुतोष पुरोहित, निर्मल भुढाढरा आदि ने भी अपनी सेवाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!