राममंदिर दौसा में 11 कुण्डीय अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं विशाल भव्य शोभायात्रा,
श्रीराम रामार्चा महायज्ञ 108 जोड़ों के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 30 मार्च से
दौसा . मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में 11 कुण्डीय अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं विशाल भव्य शोभायात्रा श्रीराम रामार्चा महायज्ञ 108 जोड़ों के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ दौसा के राम मंदिर में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक ख्याति प्राप्त संतों के सानिध्य में आयोजित होगा। 1008 महामंडलेश्वर महन्त अमर दास जी महाराज ने बताया कि 30 मार्च लेकर 5 अप्रैल तक अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन होगा। साथ ही गुरुवार को 30 मार्च को ही भव्य विशाल शोभायात्रा सोमनाथ मंदिर से शुरू होती हुई शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए राम मंदिर गुप्तेश्वर रोड पहुंचेगी जहां पर शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। 31 मार्च को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होगा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पूजन होगा। 2 अप्रैल को रामर्चा महायज्ञ 108जोड़ो के साथ संपन्न होगा। 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव यज्ञ हवन पूर्णाहुति एवं संत समागम विशाल भंडारा आयोजित होगा। यज्ञ पूजन का समय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा। यज्ञ प्रतिदिन 3:30 बजे लेकर 5:30 बजे तक आयोजित होगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन 11:15 से लेकर 3:15 तक आयोजित होगा। भजन संध्या 8 बजे से लेकर 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अमर दास जी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शाही लवाजमा ,विशाल कलश यात्रा, रामचरितमानस यात्रा ,भगवा ध्वज ,जीवंत झांकियां ,नागा साधु के करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।