Dark Mode
जिला परिषद के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 11 अधिकारी-कर्मचारी

जिला परिषद के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 11 अधिकारी-कर्मचारी

बारां। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार सुबह 9ः50 बजे जिला परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में 11 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला कलक्टर ने जिला परिषद के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले अधिशाषी अभियंता (अभियांत्रिकी) चन्द्रशेखर, अधिशाषी अभियंता (जल संसाधन) जगराम मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजमोहन बैरवा, वरिष्ठ सहायक राजाराम शर्मा, कनिष्ठ सहायक श्याम पंकज, गोविन्द कुमार शर्मा, रितेश कुमार मेहता, रितु शर्मा, सीमा यादवेन्दु, डाटा एन्ट्री सहायक (महानरेगा) चेतन कुमार शाक्यवाल व जिला संदर्भ व्यक्ति (महानरेगा) कौशल शर्मा को नोटिस जारी कर उनकी अनुमति के बिना एक दिन का वेतन भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रिकार्ड रूम का संचालन किए जाने तथा अनुभाग वार रिकार्ड संधारित कर अनुभागों में अव्यवस्थित रखे हुए दस्तावेजों को रिकार्ड रूम में रखवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सात दिन में भवन की गंदगी साफ करने को कहा। वहीं बेसमेंट में जलभराव के निकास व भवन मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने भवन में संचालित सभी विभागों के कार्मिकों को गंदगी नहीं करने केे निर्देश देते हुए कहा कि गंदगी पाई जाने पर सबंधित विभागाध्यक्ष को चार्जशीट दी जाए। उन्होंने मिटिंग हॉल में टेबल, कुर्सी एवं अन्य कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिशाषी अभियंता ईजीएस को निर्देश दिए। माईनिंग विभाग व डीईओ प्रारम्भिक के कार्यालय मंें सफाई व अस्त व्यस्त रिकार्ड पर असंतुष्टि जाहिर कर इसे दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!