Dark Mode
बड़ला विद्यालय हॉकी में 11 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन

बड़ला विद्यालय हॉकी में 11 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन

सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की हॉकी में विजेता टीम सहित 11 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ | शारीरिक शिक्षक सूर्यपाल सुथार ने बताया कि हाल ही में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी भीलवाड़ा में संपन्न हुई 67 वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बड़ला विद्यालय में से 17 वर्ष छात्रा में कोमल जाट, सरोज जाट, अंजलि तेली, अंजना तेली, कविता कंवर, मनभर जाट, शीतल शर्मा व प्रेम बलाई का राज्य स्तर पर चयन हुआ, ये सभी सेठ लक्ष्मी नारायण काबरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखनी सीकर व 17 वर्ष छात्र वर्ग में शिवराज जाट का राज्य स्तर पर चयन हुआ, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन अलवर, तथा 19 वर्ष छात्र वर्ग में विनोद जाट व परमेश्वर बलाई का राज्य स्तर पर चयन हुआ, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आयोजित होने वाली 67 वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे | बड़ला विद्यालय की टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में विजेता बनी | राज्य स्तर पर चयन होने पर छात्र-छात्राओं को परिचित शुभकामनाएं दे रहे हैं | सरपंच शिवराज जाट व प्रधानाचार्य जगदीश सिंह शक्तावत ने छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना, माता-पिता, विद्यालय व ग्राम पंचायत तथा जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद देकर भेजा ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!