स्कॉलरशिप के लिए 11 विद्यार्थियों का हुआ चयन
सूरतगढ़ . मॉडल स्कूल सूरतगढ़ ने एक बार फिर NMMS 2023 परीक्षा में फहराया अपना परचम विद्यालय से रिकार्ड 11 विद्यार्थियों का चयन।मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित NMMS 2023 परीक्षा में मॉडल स्कूल सूरतगढ़ के वरिष्ठ अध्यापक डिप्टी सिंह के मार्गदर्शन में इस विद्यालय के छात्रों ने 15वीं, 16वीं, 17वीं रैंक हासिल करते हुए ब्लॉक सूरतगढ़ से जिले में सर्वाधिक व रिकार्ड 11 विद्यार्थियों का चयन NMMS के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12000 की छात्रवृति राशि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत रहने पर 4 वर्ष तक मिलेगी। इस बड़ी उपलब्धि पर संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की और तमाम स्टाफ का विद्यार्थियों को करवाई गई व्यवस्थित और बेहतरीन तैयारी के लिए आभार प्रकट किया एवं साधुवाद दिया।