Dark Mode
घटिया होने के संदेह पर 1200 लीटर घी सीज

घटिया होने के संदेह पर 1200 लीटर घी सीज

  • इंदौर से जयपुर लाया जा रहा था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में सोमवार को को इंदौर से जयपुर लाए जा रहे 1200 लीटर से अधिक घी को अमानक और घटिया होने के संदेह पर सीज किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मदर चॉइस ब्रांड का 705 लीटर एवं मिल्क क्रीम ब्राण्ड का 540 लीटर घी सैंपल लेने के बाद सीज किया गया है। यह घी इंदौर से बस में रखकर जयपुर लाया जा रहा था, जिसे अलग—अलग जगह सप्लाई किया जाना था। जून 2024 माह में भी इस पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए थे, जो अमानक पाए गए थे।।
कार्रवाई में सीएमएचओ प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, पवन गुप्ता और नरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!