Dark Mode
निशुल्क जांच शिविर में 120 व्यक्ति लाभान्वित

निशुल्क जांच शिविर में 120 व्यक्ति लाभान्वित

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर द्वारा शनिवार को बी लाल हेल्थ सेंटर के सहयोग से निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन वैशालीनगर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान में किया गया ।  एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि शिविर में 120 व्यक्तियों ने मधुमेह एवम् रक्तचाप की जांच कराकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए । क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद शर्मा ने बताया कि शिविर में जांच के दौरान 6 ऐसे व्यक्तियो का चयन किया गया, जिन्हे प्रथम मर्तबा मधुमेह के लक्षण पाए गए ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपप्रांतपाल द्वितीय लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी को सचेत रहना चाहिए । इसलिए समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए । क्लब सचिव लायन अरुण टंडन, कोषाध्यक्ष लायन सतीश भटनागर, लायन आर पी शर्मा, लायन जे के जैन , लायन सुरेंद्रबाला शर्मा, लायन आभा गांधी, नीरज राठी सहित अन्य उपस्थित थे । अंत में शहीद भगतसिंह उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!