श्री सिद्ध चक्र विधान में समर्पित किए 128 अर्घ्य
मदनगंज किशनगढ़। अष्टान्हिका में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन सिटी रोड स्थित आदिनाथ मंदिर में भक्तिभाव पूर्वक चल रहा है। अष्ट दिवसीय विधान पूजन में सर्व प्रथम आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक हुवे। शांतिधारा आर के परिवार से अशोक कुमार पाटनी, सौधर्म इंद्र मुकेश, नरेश, दिनेश, संजय जांझरी परिवार ने की। पं रोहित शास्त्री के निर्देशन एवम कमल सेठी के संगीत पर नवदेवता, पंचमेरु, नंदीश्वर दीप की पूजन के बाद श्री सिद्ध चक्र विधान पूजन करते हुए 128 अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, मंत्री विनोद चौधरी, उप मंत्री इंदर चंद पाटनी, नरेश दगडा, मुकेश जांझरी, विनय गगंवाल, दिनेश जांझरी, ज्ञानचंद पाटनी, पंकज बज, पंकज पहाडिया, सुकुमाल गदिया, धर्म चंद पहाडिया, कैलाश चंद, प्रकाश चंद चौधरी, निर्मल छाबड़ा, नरेन्द्र कासलीवाल, रिंकू पाटोदी, विजय कुमार काला, मांगीलाल जांझरी, सुमेर पाटोदी, निर्मल गोधा, वीर पांंडया, सुमेर गगंवाल, रतन दगड़ा, ज्ञानचंद पाटनी, महेंद्र गगंवाल, अंतिमा जांझरी, बीना कासलीवाल, रेखा जांझरी, नवरत्न दगडा, गुणमाला पाटनी, विमला देवी जांझरी, उषा गोधा आदि उपस्थित थे। शाम को श्री सिद्ध चक्र विधान की महाआरती की गई।