स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 129 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ
बहरोड़। भारत विकास परिषद राठ शाखा एवं शहीद सरदार सिंह संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शहीद दलीप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहर पर रक्तदान शिविर एवं मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में जीवन दाता ब्लड बैंक कोटपुतली एवं राठ ब्लड बैंक बहरोड द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। रक्त दान शिविर में कुल 129 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद राठ शाखा के सदस्य एवं और आसपास के ग्रामीण तथा सीआईएसएफ के जवानों ने बढ चढ कर भाग लिया। भारत विकास परिषद के संरक्षक सतीश गुप्ता, जे.पी. शास्त्री, खुशविंदर, सुमित, विजय कुमार, अभिमन्यु, मनीष यादव, अंकित शर्मा आदि ने रक्तदान कर पीड़ित मानव की सेवा में पुण्य कार्य किया। कार्यक्रम में शहीद सरदार सिंह परिवार से पूरन सिंह राघव, योगेंद्र सिंह राघव, विद्यालय प्रधानाचार्य गायत्री यादव, सीआईएसएफ डी.आई.जी एम. के. वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक दीवान सिंह एवं करण सिंह यादव के नेतृत्व में शाखा अध्यक्ष सत्यवीर यादव, सचिव रोहिताश्व गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, संरक्षक सतीश गुप्ता, बृजराज सिंह चौहान, डॉ. भूपेंद्र यादव, जेपी शास्त्री, खुशवेन्दर, सुमित, विजय यादव, देवेन्द्र यादव, प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी प्रकाश जांगिड़ आदि ने योगदान दिया। प्रत्येक रक्तदाता को हैलमेट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिविर व्यवस्थापक एवं आयोजक योगेंद्र राघव द्वारा सफल आयोजन पर भारत विकास परिषद, मेडिकल टीम, आयुर्वेदिक टीम, यूनानी टीम का आभार व्यक्त किया गया ।