डिजिटल बिजनेस का झांसा देकर ठग लिये बारह लाख
बीकानेर। डिजिटल बिजनेस का झांसा देकर बीकानेर की युवति से बारह लाख रूपये ठगी का मामला व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ है। जय नारायण व्यास कॉलोनी के छह नंबर सैक्टर निवासी खुश्बू मोदी ने थाना पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि जयपुर निवासी हर्ष कुमावत,राहुल कुमावत और अमित बुढ़ानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स को लाइक करने के बिजनेस का झांसा दिया और उसकी कमाई के बाहर लाख रूपये हड़प गये। पीडि़ता के मुताबिक एक मई को खुशबू के पास सोशल मीडिया प्लेटफार्म से मैसेज आया था कि कुछ होटल, रेस्टोरेंट व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसे लाइक करने हैं। एक लाइक का पचास रुपया दिया जाएगा। खुशबू कई दिनों से ये काम कर रही थी लेकिन अचानक उसके काम में कमी बताते हुए भुगतान देने से मना कर दिया गया इतना ही नहीं टैक्स, क्रेडिट लिमिट, प्रीमियम रेटिंग सहित कई कार्यों के लिए भुगतान ले लिया। ऐसे में उसके करीब बारह लाख रुपए का भुगतान बन गया। जो देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियो के खिलाफ