Dark Mode
एयरटेल ग्राहकों को 12 महीने का Duolingo Super

एयरटेल ग्राहकों को 12 महीने का Duolingo Super

नई दिल्ली। भाषा सीखने के क्षेत्र में काम करने वाले मोबाइल प्लेटफॉर्म डुओलिंगो ने भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को 12 महीने तक Super Duolingo का सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा।

इस ऑफर के जरिए एयरटेल यूजर्स को डुओलिंगो का प्रीमियम और विज्ञापन-मुक्त लर्निंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड एनर्जी के साथ एआई आधारित रियल-टाइम स्पीकिंग प्रैक्टिस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अभ्यास कर सकेंगे और पहले की गई गलतियों को दोबारा देखकर अपनी भाषा सीखने की क्षमता सुधार सकेंगे।

डुओलिंगो इंडिया में बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने कहा कि भारत कंपनी के महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल है। उनके मुताबिक देश में छात्रों, प्रोफेशनल्स और तेजी से वैश्विक हो रहे वर्कफोर्स के बीच भाषाएं सीखने की मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाषा सीखने की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसे लोग आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकें। एयरटेल के साथ साझेदारी से Super Duolingo को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और देशभर के शिक्षार्थियों को बेहतर लर्निंग एक्सपीरियंस मिल सकेगा।

डुओलिंगो भारत में स्थानीय जरूरतों के हिसाब से अपने कोर्स का विस्तार भी कर रहा है। हाल ही में प्लेटफॉर्म ने पंजाबी भाषा के जरिए अंग्रेजी सीखने का कोर्स लॉन्च किया है। यह उन भारतीय भाषाओं की सूची में नया जुड़ाव है, जिनके माध्यम से डुओलिंगो पर अंग्रेजी समेत अन्य भाषाएं सीखने के विकल्प उपलब्ध हैं।

फिलहाल भारतीय शिक्षार्थियों के लिए हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू सहित कई भाषाओं के माध्यम से पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि अलग-अलग भारतीय भाषाओं में विकल्प बढ़ाने का उद्देश्य लोगों को उनकी सहज भाषा के जरिए सीखने का बेहतर अवसर देना है।

एयरटेल के साथ यह साझेदारी डुओलिंगो के भारत में अपने प्रीमियम लर्निंग अनुभव को ज्यादा बड़े यूजर बेस तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!