135वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न
155 मरीजों की जांच कर 47 मरीजों को ऑपरेशन के लिये किया गया चिंहित
छीपाबडौद. छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के तत्वावधान मे हर माह की भाँति नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं लैन्स प्रत्यारोपण का 135 वाँ शिविर जिला अंधता निवारण समिति बांरा के निर्देशन में स्व.चंदादेवी बिंदल की पुण्यस्मृति में कुंजबिहारी बिंदल,आशीष बिंदल,अजय बिंदल, विजय बिंदल,संजय बिंदल धरनावदा वालो के सहयोग से श्री सतगुरू सेवा संघ ट्रस्ट आनन्दपुर द्वारा सोमवार को आर्य समाज भवन हाट चौक में लगाया गया। शिविर का आरम्भ भारत माता के चित्र से समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, शिविर प्रभारी नरेंद्र बाटला द्वारा शिविर प्रायोजक कुंजबिहारी बिंदल का स्वागत सम्मान किया गया।सचिव राजेंद्र योगी एवं चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी महेन्द्र नागर ने बताया कि शिविर में डा दीपक सिंह ,डॉक्टर सोनू अहीर , देवेंद्र जोगी एवं श्री सतगुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर की विशिष्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा 155 मरीजो की जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई एवं 47 मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाये गये मरीजों को चिन्हित कर सतगुरू संकल्प नैत्र चिकित्सालय आनंदपुर भेजा गया साथ ही सभी मरीजों को भोजन के पैकिट और पानी की बॉटल वितरित की गई शिविर में मागरोल,अकलेरा ,अटरू,छबड़ा,मनोहरथाना,सांगोद,किशनगंज, के मरीज नि:शुल्क जांच और ऑपरेशन करवा रहे है शिविर में दिनेश अग्रवाल,धनराज सुमन, हरीश गौतम,पप्पू चक्रधारी,नरेश मालव,नवीन नागर समेत भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं समाजसेवी रूपचंद शर्मा, भव्य योगी का सहयोग रहा ,अब तक कुल 135 शिविरों में 62735 मरीजों की जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयी एवं 21762 मरीजो के सफल आपरेशन किये जा चुके है।