Dark Mode
खारिया खंगार में 138 लोगों ने रक्तदान किया

खारिया खंगार में 138 लोगों ने रक्तदान किया

बिरला व्हाइट संयंत्र में हुआ रक्तदान शिविर आयोजित

 
पीपाड़ शहर .  बिरला व्हाइट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को बिड़ला व्हाइट द्वारा आदित्य बिड़ला कम्युनिटी इनिशिएटिव एंड रूरल डेवलोपमेन्ट सेन्टर के तत्वावधान में आदित्या बिड़ला हेल्थ केयर सेंटर खारिया खंगार में रक्त दान शिविर का कार्यक्रम सीएसआर विभाग खारिया खंगार की ओर से आयोजित किया गया। बिड़ला व्हाइट ने मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल  जोधपुर के सहयोग से इस रक्तदान शिविर को आयोजित किया था। जिसमें कुल 138 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। बिड़ला व्हाइट में अब तक आयोजित किए गए ब्लड डोनेशन कैम्प में यह पहली बार हुआ कि 125  से अधिक लोगो ने रक्तदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ,FH -R &D Dr. राजेश कुमार सिंह, FH-IT नरेन्द्र जकेटिया ने शिविर का उद्धघाटन दिप प्रजवल्लित करके किया। बिरला व्हाइट के हेल्थ सेन्टर से सीएमओ डा रविन्द्र कुमार डा गीत रंजन शर्मा, CSR Head एस चंदा, विभागाध्यक्ष
P & IR- आशीष रस्तोगी विभागाध्यक्ष HR प्रभात चंद्रा राय, विभागाध्यक्ष- security& admin - एम.बोबो सिंह उपस्थित थे। सीएसआर विभाग के ग्रामीण विकास अधिकारी रामकुमार जी शेखावत, अरुण कुमार एवं गांव से आए हुए ग्रामीण मौजूद थे। रक्तदान के समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बिड़ला व्हाइट के ग्रामीण विकास विभाग मथुरा दास माथुर  हॉस्पिटल जोधपुर से आए डा संजय शर्मा, महेश मीना, सुशील हर्ष एवं उनकी टीम को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!