Dark Mode
Mathura में सड़क हादसे में 13 व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

Mathura में सड़क हादसे में 13 व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

मथुरा जनपद में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता कोतवाली अंतर्गत गौहारी क्षेत्र में ‘सर्विस रोड’ से मुख्य सड़क पर आते समय एक वैन आगरा से नोएडा की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई जिससे वैन चालक सहित कुल 13 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
घायलों में से नौ लोगों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार अन्य घायलों को हालत गंभीर होने के कारण कोसीकलां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि वैन सवार लोग फिरोजाबाद के बताए जा रहे हैं, जो तिलक चढ़ाने के सिलसिले में हरियाणा के पलवल के किसी गांव में जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी वैन जैसे ही सर्विस रोड से राजमार्ग पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन चालक समेत उस पर सवार सभी नौ लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!