रक्तदान शिविर में 142 लोगों ने किया रक्तदान
सीकर। स्व.गंगा देवी भामू की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजासर छोटा में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि रक्तदान जरुरतमंद के लिए जीवनदान है । एक रक्तदाता द्वारा किया एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचा सकता है 7 रक्तदान शिविर में भाजपा नेता दिनेश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय समय पर होना चाहिए। रक्तदान महादान है, इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर स्वर्गीय गंगा देवी भामू के सुपुत्र पवन भामू और पुत्रवधू संतोष भामू तथा गांव के युवा नंदलाल कलवानिया व सुभीता देवी ने सपत्नीक रक्तदान किया।आयोजन समिति के संजय पचार ने बताया कि सायं पांच बजे तक चले रक्तदान शिविर में युवा और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा 142 यूनिट रक्तदान हुआ। अतिथियों ने स्वर्गीय गंगा देवी भामू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।