Dark Mode
Egypt में एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 14 लोग घायल

Egypt में एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 14 लोग घायल

मिस्र में एक पुलिस मुख्यालय में सोमवार को तड़के आग लगने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो अधिकारियों ने बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चूंकि अधिकारी मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है इसीलिए उन्होंने पहचान न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दीं।

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधित नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है। पिछले साल अगस्त में ही काहिरा में कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च में आग लग गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!