Dark Mode
बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया

बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया

देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में चार साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 14 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम लड़की अपनी बकरियां चरा रही थी, तभी उसी गांव के नाबालिग लड़के ने उससे दुष्कर्म किया और भाग गया। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की खराब हालत देखकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए, जहां से उसे देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!