Dark Mode
14वां नि:शुल्क याद-ए- मुर्शिद विकलांगता निवारण शिविर शुरु

14वां नि:शुल्क याद-ए- मुर्शिद विकलांगता निवारण शिविर शुरु

 

रूह दी हनीप्रीत इन्सां, डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति व चिकित्सकों ने अरदास व इलाही नारा बोलकर किया कैंप का शुभारंभ 

मरीजों की नि:शुल्क जांच के अलावा चयनित मरीजों के होंगे फ्री ऑपरेशन, दिए जाएंगे कैलीपर

 
 
तारानगर . डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संस्थापक बेपरवाह  साईं  शाह मस्ताना जी महाराज की पावन स्मृति में मंगलवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सिरसा में 14वां नि:शुल्क याद-ए- मुर्शिद विकलांगता निवारण शिविर शुरु हुआ। इस कैंप की शुरुआत रूह दी हनीप्रीत इन्सां, डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्यों व शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों ने अरदास का शब्द बोलकर व धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर किया गया। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन सिरसा की ओर से आयोजित इस कैंप में चयनित मरीजों के ऑपरेशन, ऑपरेशन से पूर्व जांच, एक्सरे, दवाइयां व कैलीपर आदि नि:शुल्क दिए जाएंगे। वहीं कैंप में चयनित मरीजों के ऑपरेशन 19 व 20 अप्रैल को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन  थिएटर में हड्डियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किए जाएंगे। कैंप में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. वेदिका इन्सां, प्लास्टिक सर्जन डा. स्वप्निल गर्ग इन्सां, डा. पुनीत इन्सां, मानसा से डा. पंकज शर्मा, हिसार से डा. संजय अरोड़ा, डा. कुलभूषण, डा. सुशील आजाद, आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. अजय गोपलानी, डा. मीना गोपलानी, फिजियोथेरेपिस्ट जसविन्द्र इन्सां व नीता सहित अनेक चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!