Dark Mode
उल्लेखनीय योगदान के लिए  151 बेटियां सम्मानित

उल्लेखनीय योगदान के लिए  151 बेटियां सम्मानित

जयपुर। बेटी फाउंडेशन क्लब व जेके मसाले के तत्वावधान में कल्चरल नेशनल अवार्ड- 2023 सम्मान समारोह आज गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल मिसटिक फालस में आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय यागेदान के लिए सिद्धि पवन शर्मा,शिवानी चैधरी ,सीमा जाट व प्रिया यादव सहित 151 बेटियों का सम्मान किया गया।
डायरेक्टर राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि केटीसी ग्रुप के चेयरमैन  राज खान, जेके मसाले के डायरेक्टर विकास जैन,सेलिब्रिटी चीफ गेस्ट फिल्म प्रोड्यूसर अमित बोकाडिया,समाज सेवक अकबर खान पार्षद मनोज मुद्गल,विशिष्ट अतिथि ब्रांड आइकन पूजा शर्मा, ब्रांड एम्बेसडर सुनीता मीना व हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. अखिल शुक्ला आदि ने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर फिल्ममेकर एवं मीडिया पर्सन ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी, समाज सेविका राज कंवर राठौड़, समाज सेविका माधुलिका सिंह, कीर्ति जोशी, संजय सरदाना, रितु अग्रवाल, समाज सेवी केसर सिंह, बाइकर  और उद्यमी कानवि बोहरा स्टील विंग डायरेक्टर ताहिर सेफ, बृजेश पाठक, फिल्म अभिनेता राज जांगिड़, डॉ गोविंद सिंह, पुलिस महानिदेशक यातायात बृजेश जाटावत, बिजनेसमैन विशाल  बोकाडिया, फिल्म प्रोड्यूसर सुरेश बोकाडिया, मनीष जैन,नेहा विजय, आर्यन कोलोनाईजर डायरेक्टर हनीफ सेख ,शिव जोशी,राजवीर गुर्जर, निक्स बोहरा व पंडित नवल शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रामा प्रजापत ने किया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!