Dark Mode
81 लाख की लूट के आरोपी पर 156000 का इनाम घोषीत

81 लाख की लूट के आरोपी पर 156000 का इनाम घोषीत

 
 फलोदी  .  शहर में रमेश कुमार गुलेच्छा के साथ हुयी लूट का लुटेरा सुभाष विश्नोई पर विभिन्न स्रोत्रों से कुल 1,56,000 रूपये की पुरूस्कार राशि की घोषणा की गई है। ।
   पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस थाना फलोदी में सी.एल.जी. सदस्यों, सुरक्षा सखी, जनप्रतिनिधियों एवम् गणमान्य नागरिकों की सयुक्त बैठक ली गयी। इस बैठक में  11.11.2022 को दिन में करीब 4.30 पर व्यवसायी  रमेशकुमार पुत्र स्व.  कन्हैयालाल गोलेच्छा (जैन) निवासी चैनपुरा फलोदी के साथ हुयी घटना जिसमें स्कुटी के आगे बिना नम्बर की टोएटा गाड़ी रोककर उनमें से चार नकाबपोश व्यक्तियों ने फायरिंग व मारपीट कर व्यवसायी  रमेशकुमार को घायल कर उनसे 81 लाख रूपये की लूट  की गई थी। जिस पर पुलिस थाना फलोदी में मुकदमा  दर्ज है । इस प्रकरण में अब तक गठित टीम द्वारा इस प्रकरण में कुल 05 मुलजिमानों को गिरफतार कर 60 लाख रूपये बरामद किये जा चुके है। शेष लुटी गयी राशि की बरामदगी व लुटेरे मुलजिम के बारें में टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
इस वान्छित लुटेरे मुलजिम सुभाष पुत्र जुगताराम गोदारा विश्नोई उम्र 30 वर्ष निवासी लूणावास खारा पुलिस थाना झवंर जोधपुर कमिश्नरेट को गिरफतार करने की सूचना देने पर व्यवसायी  गोपाल गोलेच्छा द्वारा 01 लाख रूपये, नगर पालिका फलोदी अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान द्वारा 51 हजार रूपये तथा जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा 5000 रूपये कुल 1,56,000 रूपये के पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।
इस अपराधी के सम्बन्ध में जो काई व्यक्ति पुलिस को आसूचना देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को इनके द्वारा घोषित राशि का पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जावेगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति इस अपराधी के सम्बन्ध में सूचना जरिये व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक व सोशल मीडिया यथा वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इस्ट्राग्राम आदि के जरिये देकर सूचित कर सकता है।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!