Dark Mode
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सीकर। अरनियां-श्रीमाधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र  पर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर खुदरा विक्रेताओं के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। इसके माध्यम से कृषि की नवीनतम तकनीकी, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं कृषि आदानों के व्यापार से सम्बन्धित कानूनों की जानकारी देकर दक्ष किया जाता है। डॉ. दुलड़. ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को किसानों एवं केंद्र के बीच कड़ी का कार्य करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुये कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा अर्जित की गई जानकारी को अधिक से अधिक किसानों तक पहुचाने का आहान किया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महेश चौधरी ने कहा कि उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 का ज्ञान सभी कृषि आदान विक्रेताओं को होना आवश्यक है, जिसके लिए केंद्र द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे है ताकि प्रत्येक कृषि आदान विक्रेताओं को वैधानिक प्रक्रिया की जानकारी हो। उक्त प्रशिक्षण खुदरा विक्रेताओं के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा क्योंकि इसके माध्यम से कृषि की नवीनतम के साथ ही खाद व उर्वरकों की जानकारी विस्तार से दी जाएगी साथ ही प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी जिससे कृषि आदानों के व्यापार से सम्बन्धित कानूनों की जानकारी देकर दक्ष किया जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!