Dark Mode
जमवारामगढ़ धानसभा क्षेत्र के 15 हिंदी माध्यम विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित।

जमवारामगढ़ धानसभा क्षेत्र के 15 हिंदी माध्यम विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित।

 
 
जमवारामगढ़  .  विधायक गोपाल मीणा की अनुशंसा पर निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 15 हिंदी माध्यम स्कूलों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रूपांतरित किया है।
विधायक गोपाल मीणा ने बताया की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अनोपपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छापरवास (बासणा), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हीरावाला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झोल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हार की ढाणी चैनपुरावास बिलोद, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिबारा की ढाणी (धोला), राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गा की ढाणी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बावरियों की ढाणी नांगल तुलसीदास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लांगडियावास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी बडगोतियान बूज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायकों की ढाणी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सितोपसिंह वाली एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजियों का बास स्कूल को हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया गया है। 
विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करने पर विधानसभा क्षेत्र वासियों ने विधायक गोपाल मीणा का आभार जताया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!