Dark Mode
अल्पसंख्यक कल्याणार्थ 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्विति बैठक संपन्न

अल्पसंख्यक कल्याणार्थ 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्विति बैठक संपन्न

भीलवाड़ा। माननीय प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम सत्र 2023-24 की प्रथम त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजाद खान पठान ने अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उपलब्धियों से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग को नामांकन वृद्धि किए जाने, उर्दू शिक्षकों के समायोजन के प्रस्ताव संबंधित विभाग को प्रेषित किये जाने एवं छात्रवृति योजनान्तर्गत विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के छात्रवृति आवेदन करवाये जाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार रछोया ने विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं की प्रगति को रेखांकित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात् विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोंचिंग योजना, काली बाई भील स्कुटी योजना, कौशल विकास सहित मौलाना आजाद फाउण्डेशन की विभिन्न योजनाओं, मदरसा आधुनिकीकरण, मदरसा शिक्षा अन्तर्गत पुस्तकालयों का संचालन व आरएमएफडीसीसी के ऋण वितरण की प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ब्रह्मालाल जाट, शिक्षा विभाग (ए.डी.ई.ओ.) नरेंद्र कुमार शर्मा, उद्योग विभाग (डी.आई.ओ.) भीकाराम जटिया, जिला आयोजना प्रकोष्ठ सोनू वैष्णव, आईटीआई के रमेश कुमार महावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से नारायण प्रसाद मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग से जया वरदानी सहित अल्पसंख्यक कार्यालय के अभिषेक व्यास आदि उपस्थित रहेे।संलग्न फोटोः- 1---000---ईवीएम का प्रदर्शन कर मतदाताओं को कर रहे जागरूकभीलवाड़ा, 30 जून। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं को साक्षरता एवं जागरूकता प्रदान करने कि दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर ईवीएम/ वीवीपेट का प्रदर्शन किया जा रहा है।  इसके लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मास्टर ट्रेनर्स को पूर्व  में नियुक्त किया जा चुका है जो कि ईवीएम वीवीपैट मशीन प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है। इसी के मद्देनजर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को मतदाताओं को ईवीएम/ वीवीपैट मशीन की जानकारी दी गई।संलग्न फोटोः----000---मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के आवेदक करे आक्षेपित दस्तावेज की कमी पूर्तिभीलवाड़ा, 30 जून। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांग आवेदक, जिनके आवेदन मे दस्तावेजो की कमी के कारण आवेदन आक्षेपित किया गया है। यह आवेदक 03 जुलाई तक आक्षेपपूर्ति कर आवेदन विभाग को ऑनलाइन पुनः ऑनलाइन प्रेषित करे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेषक सत्यपाल जांगिड़ ने बताया कि विलंब से आक्षेप पूर्ति किये जाने पर आवेदन पर विचार किया जाना संभव नही होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!