16 वर्षीय नाबालिग झूली फन्दे पर
रतनगढ़ । तहसील के गांव छाबडी खारी में एक 16 वर्षिय नाबालिग लड़की ने अपने ही घर में फांसी का फंदा गले में डाल कर जीवनलीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि आज मंगलवार को छाबडी खारी निवासी महिला ने रिपोर्ट दी कि कल वो गांव से बाहर गई हुई थी। घर में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली थी। घर में दो परिचित मिलने आये हुए थे। इस दौरान गांव के ही दो-तीन लड़कों ने उनको पकड़ लिया, बाहर ले गए और मार पिटाई शुरू कर दी। बेटी ने उनको मना भी किया। उसके बाद बेटी ने बदनामी के डर से घर मे सुसाईड कर लिया। पुलिस ने मृतका की मां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।