हनुमान महावीर सेवा संस्थान द्वारा 171 यूनिट रक्त संग्रहित
महेश जाजू ने 52वां, उमेश विजयवर्गीय ने 55वीं बार किया रक्तदान
भीलवाड़ा : महावीर हनुमान सेवा संस्थान एवं भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बहेड़िया, द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान महेश जाजू ने अपना 52वां व उमेश विजयवर्गीय ने 55वीं बार रक्तदान किया। महिलाओं व युवाओं का जोश देखने लायक था। शिविर में 171 युनिट रक्तदान संगहित हुआ। रक्तदान प्रभारी नवीन झँवर बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उमेश विजयवर्गीय, प्रदीप लुणावत, गोपाल विजयवर्गीय, पार्षद विजय लढ़ा, संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मूंदड़ा, संस्थान के संरक्षक धनराज जाजू, शाखा से शिवदयाल अरोड़ा, किशोर गौतम, महेश जाजू, महेंद्र विजयवर्गीय, हरिप्रसाद राठी, प्रेम नारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष राहुल मुणोत, जुगल सोमानी, सिद्धांत गौतम एवं हनुमान संस्थान के संजय झंवर, राजेश सिहाग, राजेश शर्मा, प्रताप सिंह, राकेश काबरा, बालकृष्ण पाराशर, कमलेश जागेटिया, कैलाश आचार्य, परमेश्वर शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, नवीन खण्डेलवाल, सुनील कोठारी, रूपलाल मालू, राम प्रह्लाद, शर्मा, योगेश दाधीच, संजय, निर्मल, आदि सदस्य उपस्थित थे। शिविर में रामस्नेही ब्लड बैंक का अच्छा सहयोग है।