आयोजित रक्तदान शिविर में 176 यूनिट ब्लड एकत्रित
सीकर । माहेश्वरी समाज वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष्य पर रविवार को फतेहपुरी गेट स्थित श्री माहेश्वरी भवन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सयोजक महेश काबरा ने बताया कि शिविर में सीकर के सर्व समाज द्वारा रक्तदान देकर 176 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर उत्साहित होकर रक्त दान किया। युवा मंच प्रवक्ता विष्णु काबरा ने बताया कि रक्तदान के लिए मित्तल ब्लड बैंक, एसके हॉस्पिटल ब्लड बैंक, सीकर एवम बंसल ब्लड बैंक, जयपुर टीम की सेवा ली गई। शिविर का उद्धाटन समाज के वरिष्ठ सदस्य पन्नालाल सारडा, समाज प्रन्यास अध्यक्ष दिनेश बियानी, सचिव पंकज बियानी,पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश मंत्री राजकुमार धूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम सह सयोजक केशव सारडा, मयंक सोमानी एव शुभम मालपानी ने बताया कि युवा मंच की ओर से कई वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंच ने अपने स्थापना दिवस से ही मानव सेवा को काफी महत्व दिया गया है। समाज के कई युवाओ, महिलाओं और दंपतियों ने प्रथम बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि पहली बार रक्तदान करने पर काफी अच्छा महसूस हुआ। मानवता की सेवा के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए।युवा मंच अध्यक्ष अभिषेक तापड़िया ने बताया कि शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्सावर्धन किया गया। आगामी दिनों में भी युवा मंच द्वारा इसी प्रकार के सेवा प्रकल्प किये जायेंगे।मंच सचिव नितेश काबरा ने बताया कि शिविर में बीएल मील एवम आमिर खान किरडोली का समाज के सदस्यों द्वारा माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बीएल मील द्वारा अबतक 110 बार रक्तदान किया गया। सीकर में रक्तवीरो के लिए प्रेरणास्त्रोत है। शिविर में ब्लड टीम के सदस्यों को युवा मंच द्वारा सम्मानित किया गया।