Dark Mode
17 साल की युवती की डिग्गी में डूबने से मौत

17 साल की युवती की डिग्गी में डूबने से मौत


बीकानेर। बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में बीते चौबीस घंटों में डिग्गी में डूबने से एक युवती सहित दो जनों की मौत हो गई है।इस आशय की रिपोर्ट मृतका के चाचा 23-500 डीओडीडी हनुमाननगर निवासी मंशाराम मेघवाल ने पूगल थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी भतीजी वसुंधरा (17) पुत्री भागीरथ मेघवाल की कल इसी गांव की रोही स्थित खेत में बनी डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक वसुंधरा का पांव फिसल गया। जिसके कारण वह डिग्गी में जा गिरी। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
दूसरी ओर चारावास खेतड़ी झुंझनूं निवासी अनिल कुमार मेघवाल पुत्र शिवपाल मेघवाल ने पूगल थाने में मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका भाई गंगाजलि गांव स्थित खेत में मजूरी करता था। जहां कल उसका पांव फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!