Dark Mode
17 वीं. राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेताओं को किया सम्मानित

17 वीं. राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेताओं को किया सम्मानित

पिलानी  . गुलाब राय हलवाई स्मृति भवन पिलानी में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज ताव-लू के मुकाबले सम्पन्न हुए जिसके बाद मैडल सेरेमनी आयोजित की गई। मैडल सेरेमनी की अध्यक्षता स्वामी ओमपूर्ण स्वतंत्र महाराज ने की। जिला वुशू संघ के सचिव आचार्य पी एस शेखावत ने बताया कि आज कुल 48 मुकाबलों के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रोंज मैडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर भारतीय वुशू प्रशिक्षक राजेश कुमार टेलर, मोहनलाल बोचीवाल, पवन जखोडिया , जगदीश शर्मा , मनोज आलडिया, विकास डूमोली, विजय हलवाई, सुभाष आलडिया, लोकेश डाडा, सुगुलशन, श्रीमती रश्मि सोनी, मदनसिंह शेखावत, अजय सिंह राठौड़,  होशियार सिंह राव बनगोठड़ी, विकास सोनी ,राजकुमार लुणायच,अजय सिंह शेखावत, चिकित्सा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ,समुद्र सिंह छापड़ा, सुशील जांगिड़ देवरोड ,नितिन पाठक, अजीत सिंह शेखावत ,वीरेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह राठौड़ ,संजय कुमार शर्मा, एस भट्टाचार्य जी ,तैराकी सचिव लाल साहब सिंह, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ,  आदित्या, नागेंद्र ,सिंह राठौड़, विजेता सैनी जितेंद्र सिंह शेखावत ,विष्णु  जोशी, बच्चन सिंह सरपंच लिखवा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। झुंझुनू जिला संरक्षक डॉ अशोक अरडावतिया द्वारा मंच संचालन किया गया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!