Dark Mode
रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय जिनमें 16 लापता : सरकार

रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय जिनमें 16 लापता : सरकार

रूसी सशस्त्र बलों में 18 भारतीय नागरिक अब भी हैं, जिनमें से 16 को रूसी पक्ष द्वारा लापता बताया गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में यह जानकारी दी। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में 18 भारतीयों के राज्यवार निवास की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनमें से नौ उत्तर प्रदेश से, दो-दो पंजाब और हरियाणा से तथा एक-एक चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू कश्मीर से हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों में शामिल 12 भारतीय नागरिकों के चल रहे संघर्ष में अपनी जान गंवाने की खबर है। सरकार से यह पूछा गया कि रूस में अभी कितने भारतीय युवा फंसे हुए हैं और वहां की सेना में सेवा दे रहे हैं तथा उन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और रूस स्थित भारतीय दूतावास द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, उपलब्ध जानकारी के अनुसार 18 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में हैं, जिनमें से 16 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना रूसी पक्ष द्वारा दी गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!