निःशुल्क नेत्र जांच व परार्मश शिविर में 200 मरीज लाभान्वित
बावड़ी. ग्राम पंचायत बिराई के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्व.परमवीरसिंह व पुत्र स्व. महेंद्रसिंह रावटी की स्मृति में सोमवार को धर्मपत्नी जयंती गौड़ द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच निःशुल्क दवा वितरण व परामर्श शिविर का आयोजन किया शिविर में डॉक्टर कामदार आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 200 मरीजों की जांच एवं दवा वितरण की। तथा 40 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस मौके पर डॉक्टर पूर्वी गांधी, देवेंद्रसिंह, सरपंच मुन्नाराम सारण, मूलाराम सोलंकी, सहदेव, सानू नागदा, महीपतसिंह, दिग्विजयसिंह तथा कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।