पक्षियों के चुगा व पानी के लिए 200 परिंडे लगाए गए
फलोदी . निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के चुगा व पीने के पानी के लिए 200 परिंडे लगाए गए।
अल्ट्राटेक कम्पनी द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर फलोदी में पक्षीयो के लिए 200 परिंडे चुग्गा व पानी के लिए लगाए हैं, ये परिंडे मलार गौशाला, गज्जा गौशाला, व्यासो की बगेची, बोहरों की बगेची, ब्रह्म बाग रोड, गुलाबसागर आदि क्षेत्रों में लगाये गए हैं। इस कार्यक्रम में अल्ट्राटेक कम्पनी के प्रतिनिधि जोधपुर के राजेश मिश्रा, एरिया मेनेजर लालबहादुर व फलोदी के अल्ट्राटेक डिस्टिब्यूटर सुशील गज्जा श्रीजी सीमेंट , जगदीश गज्जा, श्रीगोपाल व्यास एडवोकेट, घनश्याम बोहरा, महेश व्यास, श्रीवल्लभ बोहरा, आइरख बोहरा, भवानी गज्जा आदि समाजसेवी लोग साथ रहे व कम्पनी द्वारा किये गए इस कार्य हेतु गणमान्य नागरिकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।