मित्रपुरा में नेत्र चिकित्सा शिविर में 200 मरीज हुए लाभान्वित
मित्रपुरा . तहसील स्थित गुडलक हेल्थ केयर हॉस्पिटल एवं संकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वधान में चौथी वर्षगांठ पर विशाल नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 210 मरीजों ने परामर्श लिया हॉस्पिटल संचालक डॉ. एम अफजल ने बताया शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की टीम द्वारा जांच कर 41 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए बस के माध्यम से जयपुर ले जाया गया जिनका ऑपरेशन कर लाया जाएगा गुडलक हॉस्पिटल चेयरमैन मो. अंसार ने संबोधित करते हुए कहा कि गुडलक हॉस्पिटल इस तरीके के मानवता की सेवा के लिए ऐसे शिविर का आयोजन होते रहेंगे l
गुड लक हेल्थ केयर हॉस्पिटल के द्वारा मित्रपुरा तहसील में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया